ads

जिंदगी


  •     तुमने सपने देखना तो बन्द नहीं किया ना ?
         सुना है तुमसे बेहतर कल्पना कोई नहीं करता।

  •       हसरतें तक रही है हरकतों को अरसे इंतज़ार से..
          जैसे तैसे बात हो, पर खत्म हो करार से..

  •       आराम का वक़्त निकालने थोड़ा तेज क्या भागा 
           हाँफते हाँफते वक़्त,  काम का निकल गया..

  •        एक ही बात हे जनाब,
           उनको इसमें सवाल लगा ,
           इनको किसी सवाल का जवाब

  •      ठीक खड़े थे सामने, एक चिंगारी न दिखी..
          हो चूका सब कुछ, कहीं से मोमबत्ती आ गयी 

  •      निकले थे तब तो दुनिया ही देखनी थी ,
         ये अकेला शहर ही कम्बख्त लंबा हो रहा है। 

Post a Comment

0 Comments